ऑनलाइन हुआ एम्स, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

ऑनलाइन हुआ एम्स, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी


एम्स की पूरी व्यवस्था अब ऑनलाइन हो गया है। रविवार को एम्स की वेबसाइट लांच कर दी गई। इसी वेबसाइट से मरीजों का पंजीकरण होगा। मरीज अपने इलाज की डिटेल भी जान सकेंगे।


गोरखपुर एम्स का संचालन बीते एक साल से हो रहा है। 24 फरवरी 2019 को एम्स में विधिवत ओपीडी की शुरुआत हुई। तभी से एम्स को अपग्रेड करने की कोशिश की जा रही है। इस कवायद के तहत एम्स में मरीजों के पंजीकरण के लिए एक पोर्टल का संचालन किया जा रहा था। अब जा कर एम्स प्रशासन ने विधिवत वेबसाइट तैयार की है।


https://aiimsgorakhpur.edu.in पर मिलेगी जानकारी


एम्स प्रशासन ने https://aiimsgorakhpur.edu.in वेबसाइट तैयार की है। इस वेबसाइट पर संस्थान से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं। इसके साथ ही प्रशासन, शैक्षणिक, सेवाएं, संस्थान जैसे कई सूचनाएं यहां दी गई हैं।


वेबसाइट से होगा मरीजों का पंजीकरण


एम्स में पंजीकरण के लिए अब मरीज इसी वेवबसाइट का उपयोग कर सकेंगे। मरीजों के पंजीकरण के साइट के लिंक को भी इस वेबसाइट से अटैच कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वेबसाइट को अपग्रेड करने की कवायद जारी है।


वेबसाइट शुरू कर दी गई है। इसे तेजी से अपग्रेड और अपडेट किया जा रहा है। मरीजों के पंजीकरण पोर्टल का लिंक इससे जोड़ दिया गया है। इससे आम आदमी को एम्स से जुड़ी जानकारियां मिल सकेंगी।